नीमच: जिले के सिटी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गिरदौड़ा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची। सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई। दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिसे सुधारने का कार्य जारी है।