नीमच | शहर के शक्ति नगर (धनेरिया कला) स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती धाम में आगामी 24 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की विस्तृत जानकारी साझा करने हेतु आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।
आज दोपहर 2:30 बजे होगी प्रेस वार्ता
महोत्सव मीडिया प्रमुख संदीप जैन (एडवोकेट) ने बताया कि इस पावन प्रसंग की पूर्व तैयारियों और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से पत्रकारों को अवगत कराने के लिए आज, 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस वार्ता रखी गई है।
स्थान: श्री शंखेश्वर मंदिर स्थित उपाश्रय (शक्ति नगर, पानी की टंकी के पास, नीमच)।
विशेष: वार्ता के पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया है।
पूज्य संतों का मिलेगा सान्निध्य
यह भव्य महोत्सव परम पूज्य खरतर गच्छाधीपति जिन मणिप्रभ सागर सूरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा एवं साध्वी श्री गुणरंजना श्री जी महाराज साहेब की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
समस्त पत्रकार बंधुओं से इस प्रेस वार्ता में उपस्थित होने का करबद्ध निवेदन किया गया है ताकि धर्म और आस्था के इस महापर्व की जानकारी जन-जन तक पहुंच सके।
निवेदक:
संदीप जैन (एडवोकेट)
मीडिया प्रमुख, महोत्सव समिति
मोबाइल: 9424035380