नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया चंदेल से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ घर के बाहर खेल रहे एक 5 वर्षीय मासूम की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण नायक (5), पिता दुर्गालाल नायक, अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले जीव ने उसे काट लिया। बालक की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक हंसते-खेलते बच्चे की इस तरह अचानक मौत होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिशन मालवा न्यूज़
क्षेत्र की हर खबर, सबसे पहले