छोटीसादड़ी।नगर के दाता भैरव मंदिर के सामने स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय पुराना का मंगलवार को मुख्यजिला शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र आमेटा ने निरिक्षण किया।निरीक्षण के साथ साथ विद्यार्थियों की कक्षाओं में जाकर विभिन्न विषयों का स्तर का भी परीक्षण किया। बच्चों को संस्कृत, गणित, रेखागणित, विज्ञान आदि विषयों से सम्बंधित प्रश्न भी किये।बच्चों द्वारा उनके प्रश्नों के उत्तर जानकर बहुत खुशी व्यक्त की।साथ ही बच्चों का हौसला भी बढ़ाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा व शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद थे।
सीडीईओ ने किया महात्मा गांधी विद्यालय का निरक्षण
September 10, 2024
0