रिपोर्टर रोहित रेगर
छोटीसादड़ी।नगरपालिका द्वारा पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था के अभाव में बारिश का पानी नाले के बजाय सड़क व दुकानों के बाहर जमा होने से दुकान दारो को परिशनियो का सामना करना पड़ रहा है ।पानी जमा होने से अपना व्यवसाय करने में आरही अड़चनों के चलते प्रशासन से जमा पानी की निकासी की मांग कर रहे है।
शहर के निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित पेट्रोल पम्प के सामने स्थित दुकानों के बाहर बारिश का पानी जमा होने से दुकानदारों को पानी मे होकर दुकान तक पहुचना पड़ रहा है।वही पानी बने नाले में जाने के बजाय सड़क व दुकानों के बाहर जमा है जिसके चलते परिशनिया उठानी पड़ रही है।प्रशासन से नालो में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।