रिपोर्टर नारायण सोमानी
जावद । नगर में 14 सितम्बर शनिवार को जलझूलनी ढोल ग्यारस के पावन पर्व पर निकलेंगे 5 अखाडा। मुख्यरूप से श्री महावीर व्यायाम शाला खोर दरवाजा, श्री वीर बजरंग व्यायाम शाला गणेश कुईया रामपुरा दरवाजा, श्री गुरूद्वारा बजरंग व्यायाम शाला अठाना दरवाजा, श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला बैंगनपुरा, श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला स्कूल मैंदान बस स्टैंड सहित अपने अपने तय समय अनुसार नगर के प्रमुख मार्गो से निकलकर करतब बताएंगे। शासन प्रशासन द्वारा सम्मानित बस स्टैंड स्कूल मैंदान स्थित श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला अखाडा अध्यक्ष नारायण सोमानी, उस्ताद मोहनलाल प्रजापत ने बताया जलझूलनी ढोल ग्यारस का पर्व को हम दीपावली का पर्व से बढा त्यौहार मानते है, जलझूलनी ढोल ग्यारस हम नए नए कपडे, अखाडा परिसर पर 101 दीपक से बालाजी महाराज की महाआरती करके दीपक अखाडा परिसर लगाते है वह दीपोत्सव दीपावली की तरह जगमगाते है। श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला अध्यक्ष नारायण सोमानी, अखाडा उस्ताद मोहनलाल प्रजापत ने कहा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 सितम्बर शनिवार जलजूलनी ढोल ग्यारस पर नगर में ढोल-ढमाको की थाप पर प्रातः 11 बजे 101 दीपक से बालाजी महाराज की महाआरती तत्पश्चात अखाडा बस स्टैंड पवन मिष्ठान के पास पहुंचेगा साथ ही दोपहर 1 बजे शानु मिष्ठान के समीप पहुंचेगा जहां दोपहर 2 बजे तक 5 वर्ष से 17 वर्ष के 140 बालक-बालिकाए एक साथ करतब दिखाएंगे जिसमे मुख्यरूप से 25 फिट ऊंची क्रेन से करतब, तलवार ढाल, पटा, शमशीर, ढम्मरू, झूला, चक्ररी, आंखो पर पटी बांधकर लौंग काटना, भनाटी, मुदगल सहित विभिन्न प्रकार के हैरत अंगेज करतब बताएंगे जो उज्जैन संभाग में रिकार्ड दर्ज करके सुनहरे अक्षरो में नाम लिखा जाएगा जो नगर के लिए गर्व की बात होगी। इसके लिए तैयारी जौरो पर चल रही है।