नीमच, राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग की अध्यक्ष अंजना पंवार चित्तौडगढ़ से आज 22 सितम्बर को शाम 4 बजे प्रस्थान कर नीमच आएंगी और रात्रि विश्राम करेगी। श्रीमती पंवार 23 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे नीमच में वरिष्ठ अधिकारियों, श्रम अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेने के बाद, अपरान्ह 3 बजे नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगी।
नीमच में आज आएंगी आयोग अध्यक्ष अंजना पंवार
September 21, 2024
0