मामला नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के मगराना मे हुईं चोरी का जहाँ डेढ़ माह से ऊपर दिन बीत जाने के बाद भी नाहरगढ़ पुलिस चोरो का पता नहीं लगा पाई है प्राप्त जानकारी अनुसार डालूराम पिता शिवनारायण पाटीदार मगराना द्वारा बताया गया की पिछले डेढ़ माह पपूर्व 7तारीख को रात्रि मे अज्ञात चोर मेरे मकान मे से 1 लाख रूपये नगदी व 500 ग्राम चांदी चुरा ले गये थे जिसकी सुचना मेने नाहरगढ़ थाने मे करी थी जिसके बाद नाहरगढ़ थाने से सब इंस्पेक्टर लाखन सिंह व कुछ पुलिस वाले आये और चोरी का मौका मायना किया व पंचनामा बनाकर ले गये जिसके बाद मेरे द्वारा थाने मे उपस्थित होकर अज्ञात चोर के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसको भी एक माह ऊपर बीत गया है मगर थाने वालो ने अभी तक ना तो चोरो का पता लगाया है और ना ही मेरे द्वारा जाँच कर्ता सब इंस्पेक्टर ओपी राठौर को उनके मोबाइल पर चोरी की वारदात के बारे मे पूछा जाता है तो जाँच करता बोलते है की एक दो रोज मे आपके यहां हुईं चोरी का पर्दाफाश कर देंगे मगर एक माह ऊपर बीत जाने के बाद भी नाहरगढ़ पुलिस के हाथ चोरो से दूर भागते नजर आ रहे है
चोरो से दूर भागती नाहरगढ़ पुलिस, चोरी ट्रेस करने मे मुखबिर तंत्र फेल नाहरगढ़ पुलिस के, डेढ़ माह ऊपर बित जाने के बाद भी नाहरगढ़ पुलिस चोरो का नहीं लगा पाई पता
September 21, 2024
0