चीताखेड़ा में विगत 18 सितंबर बुधवार को दिनदहाड़े मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी पहने, हाथों में पिस्तौल लेकर मोटरसाइकल पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में कोहराम मचा दिया और दो हितग्राही महिलाओं को गोलियों से एवं बैंक चपरासी को पिस्तौल की मूठ से सिर में चोट मारकर घायल कर 70 हजार 670 रुपए लूटकर भाग निकले। उपरोक्त जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना के चार दिन बाद मी पुलिस खाली हाथ है। लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है। इसी मामले को लेकर आज रविवार को प्रातः 11 बजे गैर राजनीतिक दल के बतौर सर्व समाज के तत्वावधान में ग्राम वासियों द्वारा बैंक के सामने टेंट तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन किया जावेगा।
बैंक लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर आज बैंक के सामने धरना प्रदर्शन
September 21, 2024
0