नीमच। भारतीय जनता पार्टी नीमच के कार्यालय तपोभूमि के समीप एक गोवंश की सड़ा गला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। गौ सेवा दल के सदस्यों द्वारा गोवंश का उपचार किया जा रहा था लेकिन फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका है।
गौ सेवा दल के सदस्य पार्थ जोशी और मितेश अहीर ने शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाजपा कार्यालय के समीप एक गोवंश अचेत अवस्था में है और वह उठ नहीं पा रहा है इसके बाद तत्काल गौ सेवा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और गोवंश का उपचार शुरू किया गया इस दौरान रहवासियों ने उन्हें बताया कि गोवंश नंदी ने समीप पड़ी सड़ी गली रोटियां खाई थी जिसके चलते उसकी यह हालत हुई है।
गोवंश नंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई है इसके बाद गौ सेवा दल के सदस्यों ने आमजन से अपील की है कि वह किसी भी गाय बैल या अन्य जानवर को सड़ा गला पदार्थ ना खिलाएं।