नीमच के समीप स्थित सुबी गांव में श्री चारभुजा नाथ मंदिर रक्तदान समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक किया गया ।
यह आयोजन श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान शिविर में 220 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ है।
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है. रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्तदान नीमच ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ है।