नीमच शहर की विद्युत वितरण कंपनी शनिवार को 11 केवी नीमच सिटी फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को 11 केवी नीमच सिटी फीडर पर डीटीआर इंस्टालेशन का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.से 11 बजे तक फीडर से जुड़े नीमच सिटी, इंदिरा नगर, मेहनोत नगर, शास्त्री नगर, गांधी नगर, कॉलेज आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।