छोटीसादड़ी। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने ब्लॉक की ग्राम पंचायत गणेशपुरा, पिथलवड़ी,गोमाना, मानपुरा जागीर और साठोला में विभिन्न मदों से कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान सपना मीणा रही। क्षेत्र की पांच पंचायतों में कुल 2265.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत गणेशपुरा में 72.9 लाख, गोमाना में 72 लाख, मानपुरा जागीर में 202.35 लाख, पिथलवड़ी कला में 37 लाख के विकास कार्य एवं 1516.29 लाख का उदयसागर बांध और साठोला पंचायत में 377.35 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि मैंने जो क्षेत्रवासियों से जो वादे किए थे वह सभी पूरे किए हैं। हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए किसी भी क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रखी।
चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो चिकित्सा का क्षेत्र हो कृषि का क्षेत्र हो सभी क्षेत्रों में विकास सुचारू रूप से हुआ है। यह जो विकास के रथ का पहिया चला है वह ना कभी रुका है ना ही आगे कभी रुकेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, टीएसपी संघर्ष समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, राहुल पाटीदार, निर्मल पारीक, गुलाब धाकड़, पूर्व उपप्रधान महबूब खान, जीएसएस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत, लखन अहीर, सरपंच रामलाल मीणा, उप सरपंच घनश्याम सिंह चुंडावत, गणपत लाल मीणा, सत्यपाल सिंह राजपूत, राजमल सैन, उदयलाल लोहार, विनोद खटीक, बाबू लाल धाकड़, भेरू लाल मेगवाल, सत्यनारायण अहीर, राकेश अहीर, तुलसीराम मेगवाल, प्रहलाद धाकड़ आदि उपस्थित थे।