नीमच। जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला पंचायत की साधारण सभा बैठक शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब आयोजित की गई जिसमें जिला पंचायत के सभी सदस्यों और जनपद अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों के प्रतिनिधियों ने हंगामा किया।
ओर जनपद अध्यक्षों के प्रतिनिधियों के बैठक में भाग लेने को लेकर आपत्ति जताई जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद ने जनपद अध्यक्षों के प्रतिनिधियों को बैठक के बाहर जाने हेतु आग्रह किया गया जिसके बाद नीमच जनपद अध्यक्ष सुगना बाई के प्रतिनिधि मदन लाल धनगर और मनासा जनपद अध्यक्ष कावेरी बाई के प्रतिनिधि कमल सिंह डांगी को बैठक से उठकर बाहर आना पड़ा।
जिला पंचायत के सदस्य प्रतिनिधि आर सागर कच्छावा का कहना है कि जब जिला पंचायत के सदस्यों के स्थान पर हम प्रतिनिधियों को बैठक में भाग नहीं लेने दिया जाता है। तो फिर जनपद अध्यक्ष के प्रतिनिधियों को भी बैठक में भाग लेने का कोई अधिकार नहीं है इसी को लेकर साधारण सभा की बैठक में हमारे द्वारा आपत्ति जताई गई जिसका अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर जनपद अध्यक्षों के प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर निकाला है।