नीमच जिला चिकित्सालय में बांग्ला नंबर 55 निवासी एक व्यक्ति को लाया गया। जिसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया है और उपचार किया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार पारस पिता भेरूलाल निवासी बांग्ला नंबर 55 ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ मच्छर मारने की दवाई का सेवन कर लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
उसे परिजन नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात भर्ती कर लिया है और उपचार किया जा रहा है।