नीमच। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बुधवार को भील समाज के समाजजन पहुंचे। जहां पर उन्होंने डूंगरपुर निवासी मां बेटी की जमीन हड़पने वालों और दोनों को दस्तावेजों में मृत घोषित करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि भील समाज की महिला कन्या बाई व उसकी पुत्री नंदू बाई के पास 7 बीघा भूमि है जिस पर दोनों ही मां बेटियां खेती कर रही है जीसको फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर शंकरलाल, कस्तूरी बाई पति सुखलाल निवासी बांडदा रमेश पिता अमरचंद भील, नारायण पिता अमरावती निवासी डूंगरपुर सभी जबरन कब्जा कर रहे हैं कन्याबाई द्वारा पुलिस थाने में कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में बताया गया है कि पटवारी प्रकाश जैन द्वारा षड्यंत्र करके दोनों को दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया है। ज्ञापन में जमीन पर कब्जा करने वालों और दस्तावेजों में मृत घोषित करने वाले अधिकारि पर कार्रवाई की।
भील समाज द्वारा एसपी कार्यालय में दिया गया ज्ञापन, समाज की मां बेटी की जमीन हड़पने वालों व दस्तावेजों में मृत घोषित करने वालों कार्रवाई की मांग
September 06, 2023
0