नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भाटखेड़ा फंटे पर बुधवार को एक चलती बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिसके चलते बाइक पर सवार मां बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया जहां दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार मनासा निवासी विनोद शर्मा पिता मांगीलाल अपनी मां कांता देवी के साथ मनासा से जीरन जा रहे थे तभी भाटखेड़ा फंटे पर चक्कर आने के चलते बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से ईएमटी राहुल पाटीदार द्वारा तत्काल नीमच जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर दोनों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात भर्ती कर लिया है।
भाटखेड़ा फंटे पर चक्कर आने के चलते असंतुलित हुआ बाइक सवार, गिरने से मां बेटे हुए गंभीर घायल, ज़िला चिकित्साल्य में किया गया भर्ती
September 06, 2023
0