सीतामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलारी में 8 लाइन रोड़ निकल रहा है जिस पर रोजाना कई बड़े वाहन शॉर्टकट रोड़ होने से निकलते रहते हैं जो रात्रि कालीन में चंदवासा से मंदसौर मंडी में सोयाबीन भरकर नवीन पिता कन्हैयालाल बागरी निवासी चंदवासा उम्र 40 वर्ष के लगभग एमपी 14gb 0362 में सोयाबीन भरकर मंदसौर मंडी के लिए जा रहे थे ग्राम बेलारी में उतरते समय गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से पलटी खा चुकी है जिससे स्वयं गाड़ी मालिक ही ड्राइवरी कर रहा था जिसकी गाड़ी के नीचे दबने से मौत हो चुकी है सुबह 7 बजे के लगभग ग्रामीण जन ने मौके पर देखा तो गाड़ी के नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ था जिसकी सूचना अव्वल खान जनता बस द्वारा थाना सीतामऊ पर दी गई सूचना पर थाना प्रभारी आरसी दांगी सहित टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को निकाला गाड़ी के निचे से व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया
8 लाइन पर सोयाबीन से भरी टाटा 709 ट्रक बेलारी उतरते समय पल्टि खाने से एक व्यक्ति की गाड़ी के नीचे दबने से घटना स्थल पर मौत
August 30, 2023
0