नीमच। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत नीमच में चरितार्थ होते नजर आई। दरअसल नीमच रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म का एक वीडियो सामने आया है। जो मंगलवार का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन आ कर रूकने ही वाली होती है उस से पहले एक युवक ट्रेन से उतरता है लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वह चलती ट्रेन के दौरान प्लेटफॉर्म ओर ट्रेन के बीच मे गिर जाता है। जैसे ही यह नजारा पास में ही मौजूद आरपीएफ के जवान देखता है तुरंत बहादुरी का परिचय दिखाते हुवे गिरे हुवे युवक को उठाकर जान बचा लेता है। जिसके बाद में इस जवान की हर कोई तारीफ करता दिखाई दे रहा है।
जाको राखे साईंया मार सके न कोई, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फसे शख्स की आरपीएफ जवान ने बचाई जान
August 30, 2023
0