नीमच। जिले के मनसा रामपुरा रोड पर बीती रात्रि में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें 12 लोग घायल हुए हैं तो वहीं एक की दर्दनाक मौत हो गई है
मिली जानकारी के अनुसार मनसा रामपुरा रोड पर बीती रातवेयर हाउस के समीप तेज गति से जा रही मिनी ट्रक की स्टेरिंग फेल होने के चलते वह असंतुलित होकर पलटी खा गई। जिसमे सवार घोटा पीपल्या के रहने वाले करीब 12 से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए वही एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई ।
सूचना पर देर रात मनासा डायल 100 व एंबुलेस घटना स्थल पहुंची ,घटना में घायल सभी लोगो को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया ।जहा डॉक्टरों ने उपचार के बाद 4 लोगो को गंभीर हालात में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। वही अन्य घायलों को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया ।
शुक्रवार को सुबह मनासा शासकीय अस्पताल में मृतक राहुल पिता शिवलाल धनगर उम्र 22 वर्ष के शव का पुलिस ने शव का पीएम करवाया ।