नीमच में आज दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और शहर में झमाझम बारिश हो गई। करीब 4 बजे से शुरू हुई बरसात ने बरसात ने पूरे शहर को तर कर दिया।
बतादे की सुबह तेज धूप के बाद दोपहर तक अचानक मौसम बदला और शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छी बरसात हुई है । जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।