नीमच कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हुड़को कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसकी निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
नीमच जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों की सुपुर्द किया गया है।
ज़िला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार हुड़कों कॉलोनी निवासी कैलाश पिता बृजमोहन अग्रवाल उम्र लगभग 40 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा गटक ली। जिसे परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
परिजन उसे कनावटी स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गई व्यक्ति की मौत के बाद परिजन शव को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां पर शुक्रवार की सुबह शव का पीएम किया गया। शव परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हे।हुड़को कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने गटकी कीटनाशक दवा, निजी अस्पताल उपचार के दौरान मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस