नीमच। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी सोमवार को नीमच जिले के प्रवास पर रहे वह जावद व नीमच में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए देर शाम 5:30 वे जावद से नीमच पहुंचे और तिरंगा यात्रा में सहभागिता की तिरंगा यात्रा लायंस पार्क से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई स्थानीय टाउन हॉल अटल बिहारी वाजपेई सभागार पहुंची जहां देश के विभाजन की विभीषिका विषय पर विचार व्यक्त किए। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उदबोधन में कहा कि जो समाज अपने इतिहास की जानकारी नहीं रखता वह हमेशा ठोकर खाता है हमारे इतिहास को चाटुकार लोगों ने इस प्रकार लिखा है कि हमें इतिहास का उसमें दर्शन ही नहीं होता अकबर महान थे परंतु महाराणा प्रताप और शिवाजी को महान नहीं बताया गया हमें इतिहास की जानकारी होना चाहिए।आजादी की लड़ाई लंबी चली और देश को आजादी दिलाने कई लोग बलिदान हुए हम 15 अगस्त को बड़े ही उत्सव के साथ मनाते हैं परंतु आजादी के पीछे 200 साल की लंबी कहानी है हमे स्वतंत्रता की चकचोन में यह नहीं भूलना चाहिए कि आज 14 अगस्त के दिन ही भारत का विभाजन हुआ है जिसका भी इतिहास में कोई वर्णन नहीं है। बंगाल में 10 हजार हिंदुओं को मानने वाले गुंडों को गोपाल पाटो ने ढूंढ कर 3 दिन में मार गिराया ऐसे वीरों का नाम भी इतिहास में नहीं है और ऐसे ही कई वीर जो वास्तव में देश को आजादी दिलाने में बलिदान हुए हैं उनके नाम तक इतिहास में नहीं है केवल चंद मुट्ठी भर लोग जिनके नाम इतिहास में दर्ज किए गए हैं उन के दम पर आजादी नहीं मिली आजादी को दिलाने उन बेनाम लोगों का भी सहयोग है। हमें यहूदियों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने अलग इजराइल राज्य बनाया। राष्ट्रीय गीत में हम उन नदियों के नाम लेते हैं जिसमें पंजाब सिंध गुजरात मराठा जबकि सिंध भारत में नहीं है पंजाब की पांच नदियां भारत में नहीं है जिस सिंध के नाम से हिंदू बना है वह सिंध भी हमारे पास नहीं है। अंत में अटल बिहारी वाजपेई की कविता सुनाकर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन को विराम दिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैलाश विजयवर्गी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार मानस विधायक माधव मारू जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा महेंद्र भटनागर राकेश भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभाजन के दौरान विभीषी का झेलने वाले 11 परिवार के सदस्यों को साल श्रीपाल भेटकर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे नीमच, लिया तिरंगा यात्रा मैं भाग, देश विभाजन की विभीषिका विषय पर रखे विचार
August 14, 2023
0