नीमच। जिले से प्रतिदिन लग्ज़री बसों की छत पर सामान लोड कर दूसरे शहरों और राज्यों में पहुंचाया जा रहा है। बस संचालकों ने लग्ज़री बसों को लोडिंग वाहन बना रखा है। नीमच से भोपाल, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद को चलने वाली बसों में रोज लहसुन, प्याज, गेहू, अजवाइन सहित कई तरह की उपज और अन्य सामान लोड कर पहुंचाया जा रहा है। आरटीओ विभाग के ओवरलोडिंग यात्री वाहनों पर सीधे जप्ती के निर्देश के बाद भी लग्ज़री बस संचालक बाज नही आ रहे है।
लग्जरी बसों से ढोया जा रहा माल
बता दें कि बस स्टेंड के पीछे खड़ी रहने वाली लग्ज़री बस जय श्री गणेश में लहसुन, गेहूं, धनियां, अजवाइन लोड किया जाता है। वही सरकार उपकार, अभिषेक ट्रेवल्स, अजय ट्रेवल्स, अशोक ट्रेवल्स और गायत्री ट्रेवल्स की बसों को भी धड़ल्ले से कृषि उपज ओवरलोड कर चलाया जा रही है। बस संचालक लग्ज़री बसों को शहर की गली कुचों की आड़ में उपज और अन्य सामन से लोड कराते है ताकि किसी की नज़र ना पड़े। दोपहर में बसें लोड होती है और रात में नीमच से निकलती है और दूसरे दिन सुबह सामान संस्थानों पर पहुंचा दिया जाता है। लम्बे समय से यह लग्ज़री बसें ओवर लोड होकर यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते सड़कों पर दोड़ रही है। लेकिन इनपर कोई बड़ी कार्रवाई नही हुई।