नीमच।महेंद्र उपाध्याय।मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है जिसकी शुरुआत 3 सितंबर को चित्रकूट से होगी. पहली यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद चार और यात्राएं अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग इलाकों से शुरू की जाएंगी जिसमे नीमच का भी नाम शामिल है. उक्त जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर मंगलवार को शहर के लाइन डैन में भाजपा पदाधिकारी मीडिया से मुखातिब हुवे जिसमे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जन आशीर्वाद यात्रा के संभाग प्रभारी बंशीलाल गुर्जर ने जानकरी देते हुए बताया कि भाजपा प्रतिवर्ष जन आशीर्वाद यात्रा निकालती है. इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी पांच जनआशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही नीमच से 4 सितंबर को यात्रा की शुरूआत होगी. नीमच से शुरू होने वाली यात्रा को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दरसल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है. 3 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चित्रकूट से यात्रा की शुरुआत करेंगे. पार्टी पहली बार एक साथ 5 यात्राएं निकालने जा रही है. 17-18 दिन में यह यात्राएं 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा.पार्टी का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे.ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते है.पहली यात्रा 3 सितंबर को चित्रकूट से शुरू होगी. इसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. यह यात्रा निवाड़ी से होकर भोपाल पहुंचेगी.दूसरी यात्रा 5 सितंबर से मंडला से शुरू होगी. जबलपुर होती हुई यात्रा भोपाल पहुंचेगी. इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं.तीसरी यात्रा 4 सितंबर खंडवा से शुरू होगी. दादा धूनी वाले का आशीर्वाद लेकर शुरू होने वाली यात्र में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे.चौथी यात्रा 4 सितंबर को ही नीमच से शुरू होगी. इसमें भी केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह शामिल हो सकते है।पांचवी यात्रा 6 सितंबर को श्योपुर के बड़ौदा नगर से शुरू होगी, जो रायसेन होकर भोपाल पहुंचेगी. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं. यात्रा के संभाग प्रभारी बंशीलाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का उद्देश्य यह है कि हर हितग्राही पार्टी से जुड़े निचले तब के और अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को भी पार्टी का संदेश पहुंचे यात्रा के दौरान 65 सभाएं आयोजित की जाएगी 300 स्वागत पॉइंट लगाए जाएंगे और प्रतिदिन यात्रा 30 से 40 हजार लोगों को जोड़ेगी 2200 किलोमीटर की यह यात्रा 18 दिन में पूरी की जाएगी और 22 जिलों में यह यात्रा निकलेगी। यात्रा की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है यात्रा को लेकर बैठक भी हुई है और कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंप गए हैं यात्रा के माध्यम से अमित शाह द्वारा जारी की गई भाजपा की रिपोर्ट कार्ड की जानकारी भी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
उज्जैन संभाग में नीमच से शुरू होगी बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा,18 दिन में ये यात्राएं 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी करेगी तय,यात्रा सम्भाग प्रभारी मीडिया से हुवे मुखातिब
August 29, 2023
0