किसान मित्र व किसान दीदी संगठन प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार ब्लॉक स्तरीय बैठक आज दिनांक 28 अगस्त 2023 वार सोमवार को तहसील पिपलोदा के कृषि मंडी प्रांगण में रखी गई जिसमें आगामी 12 सितंबर को भोपाल में होने वाले महासम्मेलन की जानकारी दी गई साथ ही समस्त किसान मित्रों की बहाली व किसान मित्र किसान दीदी को कलेक्टर रेट पर मानदेय देने सहित विभिन मांगे सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे बैठक में निर्णय लिया गया की महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई
इस दौरान किसान मित्र किसान दीदी संघ के जिला अध्यक्ष श्री मंगलेश मालवीय उपस्थित रहे व ब्लॉक अध्यक्ष श्री हेमंत पाटीदार उपाध्यक्ष मुकेश घोडावर कोषाध्यक्ष माया बाई सांखला एवं पिपलोदा ब्लॉक के समस्त किसान मित्र व दीदी बैठक में उपस्थित रहे