नीमच।महेंद्र उपाध्याय।बीते कल सिटी थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिली थी जिसमे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी।परिजनो के बयान के आधर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर उक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया गया है।मामले में बुधवार को कंट्रोल रूम पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदीया ने हत्या की वारदात से पर्दा उठाते हुवे जानकारी दी गई कि दिनांक 29.08.23 को प्रात थाना नीमच सिटी पर सुचना प्राप्त हुई कि
फोरलाईन रोड अम्रत सरीया ढाबा के सामने
महीला का शव पड़ा है ग्राम चौथखेडा के खेतो मे किसी अज्ञात महिला का शव मिला है सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जिला अस्पताल पहुचाया ओर पीएम करवाया।वही सिटी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये
निरीक्षण किया मृतिका की पहचान मोहनबाई पति
कन्हेयालाल मेघवाल नि चंपी के रुप मे हुई थी। शव निरीक्षण से प्रथम दृष्टया मृतिका कि हत्या करना प्रतित होना पाया गया, पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया जाच उपरांत अपराध धारा 302,201 भादवि तथा एससीएसटी एक्ट कि धाराओ मे प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया घटना कि गंभीरता को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक अमित तौलानी द्वारा अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदीया एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी एस परस्ते के मार्गदर्शन में
डीएसपी अजाक विमलेश उइके एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिह सिसोदीया
के नेतृत्व में टीम गठीत कर जल्द से जल्द प्रकरण का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया,उक्त गठीत टीम द्वारा अपने मुखबीर सुचना को मजबूत कर एंव तकनिकी साक्ष्य के आधार पर संदेही घनश्याम कुमावत को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ कि गई, जिसके द्वारा पारिवारिक झगडो एवं लुट के इरादे से मृतिका कि हत्या कारीत करना स्वीकार किया गया । जिसे गिरफतार कर आरोपी के कब्जे से लुट का मश्रुका एक जोडी चांदी कि कडीया वजन करीबन 400 ग्राम किमती करीब 25000 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल कि जप्त कि गई ।इस प्रकार थाना नीमच सिटी कि टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये मात्र 06 घंटे मे
अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफतार कर लुट कि नियत से कि गई हत्या का खुलासा कर लुटा गया मश्रुका बरामद करने मे महत्ती सफलता हासिल कि गई !उक्त सहारनीय कार्य मे उनि आई के
तिवारी उनि उषा बारीया,सउनि सत्यनारायण,प्रआर नीरज प्रधान प्रआर अजित सिह, प्रआर अनिल तोमर,प्रआर योगेन्द्र तोमर, प्रआर प्रदीप शिंदे (सायबर सेल). प्रआर गुडडुलाल आर लक्की शुक्ला महेन्द्र .आर राकेश की सहारनीय भुमीका रही ।