नीमच।महेंद्र उपाध्याय। जिले के मनासा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमली अत्री में गांव के दबंगों द्वारा शमशान भूमि व शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर मार्ग बाधित किया गया है उक्त शमशान भूमि व शासकीय मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर के समक्ष दो अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत किए हैं दिए गए एक आवेदन में बताया गया कि सेमली आतरी स्थित डूब क्षेत्र पटवारी हल्का नंबर 70 में डूब क्षेत्र भूमि पर जाने व आने के लिए शासकीय रास्ता कायम है जिस रास्ते से खेती हर किसान अपने कृषि औजार बैल हल ट्रैक्टर आदि कृषि यंत्र निर्वाण रूप से लेट ले जाते थे विगत 1 वर्ष पूर्व से गांव के ताकतवर व्यक्ति विक्रम सिंह पिता बहादुर सिंह निवासी ग्राम सेमली अत्री द्वारा उक्त मार्ग को बाधित कर करीब 50 बीघा से अधिक शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है और उक्त भूमि को हड़पना चाहते हैं दिए गए आवेदन में मांग की गई है कि उक्त मार्ग को अभिलंब खुलवाया जाए ताकि गांव के किसानों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो एवं शासकीय भूमि से भी कब्जा हटाया जाए इसी प्रकार दूसरे आवेदन में बताया गया कि ग्राम सेमली अत्रि में शमशान व चमड़ा फाड़ भूमि जो की पंचायत द्वारा जिस स्थान पर बनाई गई है उसे हटाकर अन्य स्थान पर बनाया जाए क्योंकि उक्त शमशान और चमड़ा फाड़ भूमि तक पहुंचाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई मार्ग नहीं है जिससे मृत पशुओं को लाने ले जाने एवं अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सपना के दौरान अर्जुन सिंह कौशलेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह महावीर सिंह दशरथ सिंह अंतर सिंह राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
शमशान भूमि व आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग ग्राम वासियों ने सोपा ज्ञापन
August 29, 2023
0