छोटीसादड़ी। क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश से नदी नालों में पानी की आवक शुरू हो गई है वही क्षेत्र के अचलपुरा बरवाड़ा गुर्जर बरवाड़ा नाका चांदोली पीथलवाड़ी सहित विभिन्न गांव में रविवार शाम को जमकर बदरा बरसे जिसके चलते नाले अपने पूर्व एक से बहने लगी साथ ही साथ पुल के ऊपर होते हुए पानी बहने लगा जिसके चलते दोनों और का मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया पुलिया के ऊपर से पानी बहने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई । बारिश के बाद बरवाड़ा नाका पर स्थित पुलिया पर पानी बह निकला जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया वही बरवाड़ा गुर्जर से लेकर अचलपुरा गांवों के खेतों में पानी भर गया। वही बरवाड़ा माता के ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि पुलिया की ऊंचाई थोड़ी और बढ़ाई जाती तो मार्ग अवरुद्ध नहीं होता वही मांग की है कि पुलिया की थोड़ी ऊंचाई और बढ़ाई जाए ताकि मार्ग क्षतिग्रस्त नहीं हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश खेतों में भरा, पानी पुलिया के ऊपर बहा पानी यातायात हुआ विरुद्ध
July 03, 2023
0