छोटीसादड़ी। स्थानीय राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को 18 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मनमोहन गुप्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि संघ के मांग पत्र के समर्थन में 17 अप्रेल को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर के माध्यम से व 1मई को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर कार्यालय के समक्ष गांधीवादी तरीके से धरना देकर ध्यानाकर्षण किया गया। जिसके फलस्वरूप निदेशक स्तर पर 23 मई को संघ की सरकार से वार्ता हुई। जिसके निर्णय पर कोई अमल नहीं किया गया। जिसपर उचित कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षक संघ में रोष व्याप्त है। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा ज्ञापन देने प्रस्तावित किया था। प्रदेश संगठन मंत्री शांतिलाल जणवा ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण, वेतन विसंगति, नोशनल लाभ, पदोन्नति, अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अलग कैडर से भर्ती, बीएलओ को गैर शैक्षणिक कामों से मुक्ति, नवक्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पद सृजित करने सहित शिक्षकों की 18 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर जिला सभाध्यक्ष महेश शर्मा सुमन, स्थानीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तेली, प्रेमचंद मोहिल,राजमल राठौर,अनिल महात्मा सहित कई पदाधिकीरी मौजूद थे।
18 सूत्रीय मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने दिया ज्ञापन सौंपा
July 03, 2023
0