मंदसौर। सावन मास के पहले दिन आज मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन और अभिषेक के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सावन माह के लिए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। सावन माह में देशभर से भक्त भगवान पुशपतिनाथ के दर्शन के लिए मंदसौर पहुंचते हैं। मंदिर के पास ही शिवना नदी में भक्त स्नान भी कर रहे हैं।
सावन मास के पहले दिन मंदसौर में पशुपतिनाथ के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
July 03, 2023
0