नीमच । कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दर्शन शर्मा को कोर्ट ने 7 दिवस की अवधि के लिए सिटी थाने रिमांड पर भेजा था। रिमांड की अवधि समाप्त होने के पश्चात पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहा से आरोपी दर्शन शर्मा को कनावटी जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि नीमच सिटी पुलिस ने कुछ दिनों पहले यादव गोल्डन ट्रांसपोर्ट के संचालक वीरेंद्र यादव की शिकायत पर दर्शन पिता राजेंद्र शर्मा के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को स्किम नम्बर 36 स्थित अधिवक्ता प्रवीण मित्तल के घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट में आरोपी का पुलिस ने रिमांड मंगा था। 7 दिवस की अवधि के रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से दस्तावेज बरामद किए है। सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने के पश्चात आरोपी दर्शन को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।