छोटीसादड़ी।उपखण्ड क्षेत्र के गणेशपुरा ग्राम पंचायत मे स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की सामुदायिक बैठक का आयोजन राम मंदिर प्रांगण में किया गया।जिसमें गांव की महिलाओं, पुरुषों, किशोरी बालिकाओं तथा बालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर मे दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ कर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की सामुदायिक बैठक (अन्न प्राशन संस्कार ) को सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन पद्धति के माध्यम से करते हुये बैठक के उद्देश्य को बताते हुए आंगनबाड़ी पर कार्यरत आशा विद्या अहीर ने स्वास्थ्य पोषण एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी तथा बैठक के उद्देश्य के बारे मे बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि कारुलाल, तथा विशिष्ट अतिथि उप सरपंच रोशन लाल अहीर थे। बिलिया ग्राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा, गणेशपुरा आशा विध्या अहीर तथा गांव की किशोरी बालिका निधि ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा गाँव मे की जा रही बैठको के बारे मे विस्तार से बताया।साथ ही बैठक मे सही तरीके से हाथ धोने की विधि तथा उसके लाभ के बारे मे बताते हुये 6 माह आयु पूर्ण कर चुकी बालिका मुस्कान का अन्न प्राशन संस्कार साफ कटोरी ओर चमञ्च की सहायता से सरपंच व उपसरपंच के द्वारा आंगनबाड़ी पर मिलने वाले पोषाहार खिला कर किया गया।
कार्यक्रम में आईपीई ग्लोबल के खंड कार्यक्रम प्रबंधक ब्रिजेश माथुर तथा पोषण चेम्पियन ने पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के लाभ तथा उससे प्राप्त राशि के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिगई। गाँव की नन्ही बालिकाओ नीतू, खुशबू,तथा अवनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । पोषण चेम्पियन निशा जाट को गाँव मे महिलाओ को दिये जा रहे परामर्श के लिए तथा नन्ही बालिकाओ का सरपंच तथा उप सरपंच द्वारा नकद व परितोषिक देकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में आईपीई ग्लोबल के खंड कार्यक्रम प्रबंधक ब्रिजेश माथुर,स्वास्थ्य विभाग से एएनएएम मंजुला गुर्जर,सीएचओ सनी सिंधी, ग्रामीण तथा समिति के सदस्य शंभू लाल, कुंती देवी,मंगला देवी आदि मौजूद थे।