नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के धरपकड़ अभियान में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी केंट योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में 02 क्विंटल 80 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ट्रेक्टर ट्राली के 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की दिनांक 01.07.23 को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि एक ट्रेक्टर ट्राली क्र MP44M2547 के चालक विक्रम सिंह पिता प्रेम सिंह बोराना नि ग्राम काचरिया कदमाला हाल मुकाम सगराना का भादवामाता, भरभडिया हाईवे से होता हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर सगराना तरफ जाने वाला है ट्रेक्टर ट्राली को काले त्रिपाल से ढक रखा है। अगर तुरंत नाकाबंदी की जावे तो सफलता मिल सकती है जिस पर से जावद फंटे पर मय फोर्स के जो भरभडिया से एक ट्रेक्टर आता दिखा जिसे पास आने पर रोका नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्रम सिंह नाम होना बताया जिस पर ट्रेक्टर ट्राली की तलाशी लेते उसमे 14 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मे कुल 02 क्विंटल 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला जिसे जप्त कर आरोपी को गिर0 किया जाकर अप क्र 351 / 23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है। गिर. आरोपी- 1. विक्रम सिंह पिता प्रेमसिंह बोराना उम्र 35 साल नि0 काचरिया चंद्रावत थाना नारायणगढ हामु सगराना थाना नीमच केंट
जप्त मश्रुका -
02 क्विंटल 80 किलो डोडाचुरा व एक ट्रेक्टर
उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरी. योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि शिशुपाल सिंह गौर, सउनि कैलाश कुमरे प्रआर प्रकाश सिनम, प्रआर. राजेश शर्मा, आर. कुशलपाल आर. मन्नु जाट, आर. राजेश धाकड, का विशेष सराहनीय योगदान रहा।