छोटीसादड़ी। राजस्थान ब्राहमण महासभा के तहसील अध्यक्ष एवं मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि परशुराम संगठन के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अध्यापक योगेंद्र कुमार औदिच्य ने 30 जून को गुलाबचंद मेवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटी सादड़ी से सेवानिवृत्त हुए यह एक सामाजिक धार्मिक एवं सेवाभावी व्यक्ति है जो राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य प्रभु नारायण मीणा ने उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया तथा उन्होंने कहा कि विद्यालय से कर्मठ एवं शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी रहने वाले छात्रों के प्रिय शिक्षक योगेंद्र कुमार इस विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हमें दुख है पर यह राजकीय प्रक्रिया है जिसका पालन करना पड़ता है। व्याख्याता संजय जैन, रविंद्र पुरोहित, सोहन लाल जाट आदि ने कहा कि औदिच्य सेवानिवृत्ति के दिन भी विद्यालय में अपनी सेवाएं बराबर देते रहे। हमें आप से काफी प्रेरणा मिलती है। विद्यालय में सम्मान समरोह के पश्चात नगर में सेवानिवृत्ति जुलूस निकाला गया जिसका भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रकाश कुमावत, कांतिलाल मुरडिया, जगन्नाथ सोलंकी, अमृत बड़ी, सुरेश जिंदल, विमल वया, अनिल बंबोरिया, छगनलाल उपाध्याय, अनिल चौहान, राजेश नागोरी, अमित नागौरी आदि ने तथा परशुराम संगठन के सचिव हेमंत जोशी, कोषाध्यक्ष प्रदीप व्यास, रमेश उपाध्याय, राजेंद्र औदिच्य आदि सदस्यों ने एवं योद्धा शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुमित शर्मा, संरक्षक गुणवंत चौघड़िया, राजमल शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक टेलर एवं कई अन्य संगठनों ने औदिच्य का पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय द्वारा तथा फूल माला द्वारा जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया। योगेंद्र कुमार, पारस कुमार, परीक्षित,यश, एवं औदिच्य परिवार द्वारा जोधपुरा समाज की धर्मशाला में उनके पिता स्वर्गीय नाथूलाल एवं माता स्वर्गीय बदाम बाई की स्मृति में एक कमरे का निर्माण करवा कर समाज के सुपुर्द किया। समाज को सुपुर्द करने पर समाज के वरिष्ठ रामचंद्र शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, अर्जुन लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र कुमार औदीच्य, प्रेमसुख शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जमना लाल शर्मा, मन्ना लाल शर्मा, मध्य प्रदेश से समाज के वरिष्ठ विजय शंकर शर्मा, युगल किशोर शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा,लक्ष्मी नारायण शर्मा, गेंदा लाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा,आदि ने सहयोग के लिए औदिच्य परिवार का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि समाज ऐसे भामाशाह का सम्मान करके अपने आपको गौरवान्वित अनुभव करते है। समाज को ऐसे भामाशाह परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए।
माता-पिता की स्मृति में कमरे का निर्माण कर समाज को किया सुपुर्द औदिच्य का किया सम्मान
July 02, 2023
0