जावद । नगर में "एक शाम राष्ट्र के नाम" फिल्मी व देश भक्ति गीतो पर आधारित कार्यक्रम सांस्कृतिक रंगमंच एवं क्रीडा समिति जावद के तत्वावधान में बस स्टैंड पर सुप्रसिद्ध संगीतकार दिपेश जैन इंदौर के संगीत सुरो के साथ मध्यप्रदेश -राजस्थान के चयनित गायक कलाकारो द्वारा संगीत निशा का आयोजन एतिहासिक तौर पर देर रात तक सम्पन्न हुआ। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी कार्यक्रम में पहुंचकर सभी का उत्साह बढाया। गायक सैयद बशीर पहलवान, दीपिका बैरागी, दीपक ओझा, जितेन्द्र चौधरी, विद्या जैन, बल्लू शर्मा, विष्णु सिंह राव, रियाज अहमद, जाकीर भाई, मुकेश मूंदडा, दिलीप पामेचा, सुरेश संघवी सहित गायक, गायिकाओं ने ए मेरे वतन के लोंगों जरा आंख में भरदो पानी... सत्यम शिवम् सुन्दरम... दुनिया बनाने वाले.. तेरे हाथो पे पहना दे चुडियां... ओ साथी रे... आजा तुझको पुकारे यह दिल... चलो रे डोली उठाओ.. सांसो की जरूरत है जैसे... जो वादा निभाया है वह निभाना पडेगा... तुमने कभी किसी से प्यार किया है... दिल के टुकडे, टुकडे करके चल दिए..आदि एक से बढकर एक फिल्मी व राष्ट्र गीतो की शानदार प्रस्तुतियां से श्रोत्रागण गद गद हुए। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर सहित सभी का आयोजक सैय्यद बशीर पहलवान एवं सदस्यो ने स्वागत किया। सफल आयोजन होने पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व में सैयद बशीर पहलवान, दीपिका बैरागी जावद, दिपेश जैन इंदौर का केसरीया दुपट्टा ओढाकर, माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर रूपेन्द्र लाला सोनी, प्रियंका सोनी, पत्रकार नोशाद अली, वीर बहादूर सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र सोनी, ऋषभ सोनी, राजू कोली, मुकेश दास बैरागी, बाबु पठान सहित नगरवासी महिला, पुरूष मौजूद थे। संचालन दिलीप पामेचा ने किया। आभार सैयद बशीर पहलवान ने माना।
NEWS: एक शाम राष्ट्र के नाम" कार्यक्रम एतिहासिक तौर पर हुआ सम्पन्न, फिल्मी गीतो की हुई प्रस्तुतियां, पढ़े खबर
June 16, 2023
0