जावद । वैश्विक बीमारी कोरोना काल के बाद जावद विधानसभा का एक मात्र रेल्वे स्टेशन जावद रोड नयागांव में रेलो का स्टॉपेज नही होने पर क्षेत्रवासियों ने बार बार जनप्रतिनिधियों से मांग करने के बाद भी हटधर्मिता से रेलो का स्टॉपेज नही होने और मोदीजी के राज्य में सिस्टम को लेकर दिन प्रतिदिन अंसतोष पनप रहा है। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी जावद ने मनासा रोड स्थित मंगलम रिसोर्ट पर आयोजित प्रेस वार्ता प्रारम्भ होने के पहले मंदसौर, नीमच, जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को एक बार फिर से अवगत कराया कि जावद रोड नयागांव में ट्रेन क्रमांक 14801 एवं 14802 जोधपुर इंदौर, इंदौर जोधपुर का पूर्व में जावद रोड नयागांव पर स्टॉपेज था, वर्तमान में पुनः स्टॉपेज किया जावे। ट्रेन क्रमांक 19815 एवं 19816 मंदसौर कोटा इंटरसिटी का जावद रोड पर स्टॉपेज किया जावे साथ ही यात्रियो की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन को रतलाम तक एवं।ट्रेन क्रमांक 09499 एवं 09500 रतलाम चित्तौड डेमो ट्रेन को भीलवाडा तक विस्तार किया जाए। इस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने रेल्वे स्टॉपेज का आश्वासन देकर कहां है शीघ्र ही रेलो का स्टॉपेज होगा। इस मौके पर माहेश्वरी समाज संरक्षक कमलेश सारडा, नीमच जिला प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, जावद प्रेस क्लब अध्यक्ष दिपेश जोशी, पत्रकार विकास ओझा, प्रितेश सारडा, मनीष बागडी, राजा प्लास सहित युवाजन मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में युवा नेता नारायण सोमानी ने रेल्वे बोर्ड सदस्य अभिलाष पांडे, मुंबई रेल्वे बोर्ड अधिकारी कैलाश वर्मा सहित सदस्यो को लिखित में ज्ञापन देकर अवगत कराया था।
युवा नेता ने रेलो का स्टॉपेज को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता को कराया अवगत, मिला आश्वासन, क्षेत्रवासी रेल्वे के सिस्टम को कोस रहे है, पढे खबर..
June 17, 2023
0