छोटीसादड़ी। थाना पुलिस ने 90 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार किया है। सीआई दीपक कुमार बंजारा ने बताया कि रात्री गश्त के दौरान गोमाना में एनएच 113 पर प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही मारूति कार से 5 कट्टो में भरा 90 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त कर कार चालक आरोपी फिरोज पुत्र सबीर खान निवासी सनावदा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जप्तशुदा डोडाचुरा के सम्बन्ध में अनुसंधान कर रही है।
90 किलों अवैध डोडा-चुरा के साथ एक गिरफ्तार, कार जप्त
June 27, 2023
0