छोटीसादड़ी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट के नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमें छोटीसादड़ी की होनहार छात्रा ने सफलता हासिल की है। छात्रा के चयन से परिजनों व शुभचितकों में खुशी का माहौल है। नगर के तहसील कार्यालय के पास रहने वाली कृष्णा साहू ने नीट की परीक्षा पास कर ली है। छोटीसादड़ी निवासी कृष्णा पुत्री प्रकाश साहू ने 611 नंबर प्राप्त कर सफलता हासिल की है। कृष्णा ने नीट की परीक्षा में 720 में से 611 अंक हासिल कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर लिया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों को दिया है। कृष्णा की कामयाबी से परिजनों और समाज में खुशी का माहौल है।
छोटीसादड़ी की कृष्णा ने नीट पास कर डॉक्टर बनने का मार्ग किया प्रशस्त नीट की परीक्षा में 720 में से 611 नंबर किए प्राप्त
June 16, 2023
0