छोटीसादड़ी। नगर के वार्डों, चौराहों पर रोशनी के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइट व हाईमास्क लाईट लगी हुई हैं। जिससे रात के समय लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं हो। विद्युत विभाग और सरकार उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुरूप बिजली खर्च करने सलाह देती है।गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है। विद्युत विभाग बिजली बचाव को लेकर तरह-तरह के उपाय करता है। लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसके बाद भी शहर में बिजली बचाव को लेकर जिम्मेदार सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं। नगर की सड़कों और विभिन्ना वार्डों में खंभों तथा चौराहों पर लगी हाई मास्क लाइट शुक्रवार को दिनभर जलने वाली स्ट्रीट लाइटों पर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है। इससे हजारों वाट की बिजली का दुरुपयोग हो रहा है।स्ट्रीट लाइट जलने को लेकर नपा अधिकारियों को मोबाइल पर भी अवगत कराया तो उन्हें भी ज्ञात नही की स्ट्रीट लाईट चालू है। कनिष्ठ अभियंता राहुल बुंदिवाल ने कर्मचारियों से जानकारी लेकर बताया कि कोई फाल्ट है जिसको लेकर दिन में भी स्ट्रीट लाईट चालू है।वही स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जलने को लेकर नपा के कर्मचारियों को मोबाइल पर भी अवगत कराया गया है। फिर भी दिन भर स्ट्रीट लाईट चालू रही।
बर्बादी : दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें, बिजली खपत की नहीं परवाह
June 16, 2023
0