छोटीसादड़ी।पुलिस गश्ती दल ने क्षेत्र के पिथलवाड़ी खुर्द गांव से पांच प्लास्टिक के काले कट्टो में भरा एक क्विंटल अवैध डोडा चुरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर छोटीसादड़ी पुलिस द्वारा ही मामले की जांच की जारहि है।सीआई दीपक कुमार बंजारा ने बताया कि गत रात्रि पुलिस गश्तीदल ने पीथलवडी खुर्द से आरोपी जमनालाल पुत्र नाथु मीणा निवासी पीथलवडी खुर्द के कब्जे से 5 प्लास्टिक के काले कट्टो मे भरा 100 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर जमनालाल को गिरफतार किया गया।पुलिस ने जमनालाल से डोडाचूरा के बारे में पुछा तो डोडाचुरा देवीलाल पुत्र बहादूरसिंह आंजना निवासी राजुखेडा हाल मुकाम छोटीसादडी को देने के लिये इक्कठा करना बताया।जिसपर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जिसकी जांच भी छोटीसादड़ी पुलिस थाना के सीआई दीपक कुमार द्वारा ही कि जा रहा है।
NEWS: पुलिस ने एक क्विंटल डोडा चुरा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पढ़े खबर
June 16, 2023
0