जावद । अध्यात्मिक नगरी जावद में धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी के नेतृत्व में नीमच दरवाजा स्थित माहेश्वरी समाज का नीज मंदिर श्री श्री 1008 अखिल कोटि ब्रह्मांडनायक श्री राघवेंद्र श्री रामानुज कोट मंदिर परिसर पर वेंकुटवासी नागोरिया पिठाधिपति श्री श्री 1008 जगतगुरू स्वामी श्री निवासाचार्यजी महाराज एवं जगतगुरू 1008 स्वामी श्री विष्णुप्रन्नाचार्यजी महाराज की प्रेरणा से सप्ताह के प्रति शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से स्तोत्र रत्न श्री आलवंदार स्तोत्र के पाठ का मंदिर समिति कोषाध्यक्ष बलराम चांडक, बाबुभाई काबरा, रमेशचंद्र डाढ, श्रीनिवास पोरवाल, मंजू तोतला, कौशल्या सारडा, कलावती डाढ, हंसा चांडक, शशिकला काबरा महिला, पुरूषो द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर केसरीया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया। नारायण सोमानी ने कहां है कि कही पर भी धार्मिक आयोजन हो रहा हो, वहां जाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, संसार में जन्म लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति खाली हाथ आया है खाली हाथ ही जाना है, बंगला, बगीचा, महल यही रह जाना है, एसे कर्म करो मरने के बाद भी लौग सदियो तक याद रखे। इस मौके पर योगी युवा वाहिनी राष्ठ्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, सत्यनारायण राठी, प्रकाश डाढ, बाबूभाई काबरा, रमेशचंद्र डाढ, कैलाश झंवर, बलराम चांडक, महेश डाढ, दिनेश डाढ, राजेश चांडक सिनियर, श्रीनिवास पोरवाल, राजेन्द्र सारडा, नारायण काबरा, राजेश चांडक जूनीयर, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, विष्णुदास बैरागी, मुकेश राठी मालक, अर्चना सारडा, कल्पना डाढ, कलावती डाढ, हंसा चांडक, शशिकला काबरा, रमा सोमानी, सोनल पोरवाल, मंजू तोतला सहित महिला, पुरूष भक्तजन मौजूद थे। संचालन राजेश चांडक ने किया आभार कैलाश झंवर ने माना।
NEWS: जावद में स्तोत्र पाठ के सदस्यो का हुआ केसरीया दुपट्टा ओढाकर सम्मान, पढ़े खबर
June 12, 2023
0