छोटीसादड़ी। क्षेत्र के करजू ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मंत्री आंजना ने विकास कार्यो का लोकापर्ण करने के साथ ही अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड से 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत करा उसका भूमि पूजन किया। समारोह की अध्यक्षता मनोहरलाल आंजना पूर्व प्रधान पंचायत समिति छोटीसादड़ी ने की तथा विशिष्ट अतिथि सपना मीणा प्रधान पंचायत समिति छोटीसादड़ी रहे। सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने कहा की में निम्बाहेडा छोटीसादडी शेत्र के विकास के लिये सदेव तत्पर रहूँगा। शेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास करूँगा और इसी तरह शेत्र का विकास करता रहूँगा ये विकास का पहिया कभी रुकने नहीं दूंगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट,पंचायत समिति सदस्य टमू बाई रैगर, संतोषी देवी, सुरेश मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत करजू, निर्मल पारीक मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश जणवा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राधेश्याम पाटीदार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष छोटी सादरी, हिरा लाल जणवा जीएसएस अध्यक्ष जलोदा जागीर, गोविन्द कुमावत पूर्व उपप्रधान एवं भंवरलाल जणवा , विष्णु, नानालाल, नन्दलाल, बगदीराम, मुकेश, राजमल टेलर, प्रकाश, ताराचंद आदि मौजूद थे।
NEWS: सहकारिता मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पढ़े खबर
June 29, 2023
0