छोटीसादड़ी। महाराणा प्रताप बस स्टेंड पर 1 माह से 18 माह के बच्चो के लिए वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि संजय शर्मा और राजेंद्र इंदौरा की ओर से बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के शिशुओं के लिए निःशुल्क फीका और मीठा दूध की व्यवस्था चालू की गई।जिसका शुभारंभ देवेंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र जैन, मदनलाल कुमावत, लाला दास, धनराज देवड़ा, जगदीश साहू, मोहन खिमेसरा, विष्णु सेन, सहित बस स्टेंड के दुकान दार मौजूद थे।
यात्रियों के शिशुओं के लिए शुरू की निःशुल्क दूध व्यवस्था
June 29, 2023
0