छोटीसादड़ी। नगर के निम्बाहेड़ा रोड़ विद्युत विभाग के पास 5जी इंटरनेट सेवा शुरू की गई। जियो कंपनी ने इसका बुधवार को समारोह आयोजित कर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली ने फीता काटकर व केक काटकर सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर घनश्याम माली ने कहा कि यह तकनीकी युग में इंटरनेट के बिना कुछ भी नहीं है। मजबूत नेटवर्क से हर वर्ग को अब जिओ का 5G का लाभ मिलेगा। एरिया मैनेजर पुष्पेंद्र ने कहा कि 5G सेवाओं के लांच होने के साथ ही क्षेत्र को न केवल सबसे अच्छा संचार नेटवर्क मिलेगा बल्कि इससे ई गवनेस,ग्शिक्षा ऑटोमेशन,आर्टिफिशियल ,इंटेलिजेंस ,गेमिं, हेल्थ केयर, कृषि,आईटी और एसएमपई, व्यवस्था के क्षेत्र में विकास के नए दरवाजे भी खुलेंगे। इस मौके पर जिओ के प्रीतेश जैन जिओ प्वाइंट मैनेजर जीवन कुमावत व अरुण तेजीवत, कैलाश प्रजापत, भरत साहू, मुंशीप खा,संजय सेन, विजय,मुकेश, रामेश्वर आदि मौजूद थे।
छोटीसादड़ी में शुरू हुई जिओ की 5जी सेवा
June 29, 2023
0