नीमच। सोमवार देर रात नीमच-महू हाइवे पर मंदसौर जिले के मुल्तानपूरा में भयानक हादसा हो गया। जिसमें कार सवार उज्जैन माधव नगर निवासी 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दुर्घटना से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मृतक व घायालो को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया, तो घायलों का उपचार जारी हैं।
हादसा कैसे हुआ?, युवकों के नाम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा हैं कि एक कार से 4 युवक राजस्थान की ओर से उज्जैन जा रहे थे। चारो युवकों की कार खड़े ट्राले में जाकर घुस गई।
इनकी हुई मौत-
दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई। जिनमें संजय पिता सन्तोष सिंह, विजय सिंह राणा तथा ऋतिक उर्फ दिलीप दारिया की मौत हो गई, जबकि लक्की नामक युवक गम्भीर घायल हो गया। जिसका इलाज इंदौर के अस्पताल में जारी है। घटना
मंदसौर के मुल्तानपूरा थाना क्षेत्र में हुई। सभी युवक मक्सी रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।