नीमच। पिछले कई महिनो से बघाना के आनन्द भंडार क्षेत्र में मंडी व्यापार से जुडे सुरेश विवके फर्म संचालक मिलावटखोरी को अंजाम दे रहे थे। एक डॉक्टर का गोदाम किराए से लेकर वहां अवैध भट्टीयो के माध्यम से सड़ी गली अजवाईन उपज को चकाचक करने का गौरखधंधा संचालित कर रहे थे। हांलाकि मिलावटखोरी की शिकायत मिलते ही इमानदार खाद्य विभाग के मुख्य अधिकारी यशवंत शर्मा ने पिछले 2 माह पूर्व उक्त गौदाम पर मय अमले के पहुंचकर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध भट्टीया को बंद करवाया गया। वहीं लायसेंस नही मिलने पर कार्रवाई को मार्क किया गया वही अजवाईन उपज का मौके से सेम्पल लेकर राज्य खाद्य प्रयोग शाला भी भेजा गया है। सेम्पल की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नही हुई है। सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होते ही उक्त गौदाम संचालक पर कार्रवाई होना निश्चित है। वही बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद मिलावटखोर सुरेश — विवेक फर्म संचालक सकते में आ गए है। कार्रवाई के डर से आनन्द भंडार से पलायन होकर राजस्थान के अचारी क्षेत्र में अरनिया माता मंदिर के समीप एक गौदाम किराए से लेकर मिलावटखोरी के खेल को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्र बताते है कि अचारी स्थित गौदाम पर खाद्य विभाग जल्द छामापार कार्रवाई करने वाला है।
NEWS : मिलावटखोर सुरेश विवेक ने बदला ठिकाना, कार्रवाई के डर से आनन्द भंडार से पलायन होकर राजस्थान की आचारी को बनाया ठिकाना
May 13, 2023
0