बच्चों को गर्मी की तपन से बचाने के लिए, हेल्प फ्रॉम हार्ट संस्था ने पहनाई चप्पल
May 24, 2023
0
हेल्प फ्रॉम हार्ट संस्था ने नीमच के ऐसे इलाके में पहुंच गरीब बच्चों को अपने हाथों से चप्पल पहनाया, जो तपती गर्मी में बिना चप्पल के पैरों को झुलसाते भोजन के लिए निकल पड़ते हैं। तपती जमीन में बच्चों के पैर में छाले न पड़ जाएं, इस सोच को लेकर पचास बच्चों को संस्था की ओर से चप्पलों का वितरण किया। कुछ स्थानों में गरीब बच्चों को खाली पैर घर से बाहर निकल तपती सड़क पर आकर भोजन लेते देख उन्होंने इन्हें चप्पल पहनाने का निर्णय लिया। संस्था ने ऐसे बच्चों के लिए चप्पलों की व्यवस्था की और शहर के अटल बस्ती मे जाकर बच्चों को अपने हाथों से चप्पल पहनाई । संस्था के सदस्यों ने आज एक नई शुरुआत कर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया है। निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को गर्मी एवं बीमारियों से बचाने के लिए चप्पल वितरण से समाज सेवा के कार्य का शुभारंभ किया है ।आज के युग में जब लोगों के पास अपनी जरूरतें पूरा करने का समय नहीं होता । उस युग में अगर कोई दूसरे व्यक्तियों के लिए अपना जीवन समर्पण कर दे तो आज के युग में उन्हें समाजसेवी ही कहा जा सकता है। जिन्होंने गरीब निर्धन लोगो की हर संभव प्रयास से सहायता करने की कोशिश की है। पैरों में चप्पल पहनकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था द्वारा नीमच की अटल बस्ती में 50 बच्चों को (4-12 वर्ष तक के ) जो की कच्ची बस्तियों में रहने वाले, फुटपाथ पर रहने वाले,अनाथ एवं जरूरतमंद, निर्धन बच्चों को तेज गर्मी एवं बीमारियों से बचाने के लिए चप्पल वितरण किए गए । संस्था द्वारा अनाथ बच्चों एवं निर्धन और फुटपाथ पर रहने वाले बच्चे इस भरी गर्मी में नंगे पैर रहते हैं।अब इन बच्चों को इस गर्मी से मिलेगा आराम और बीमारियां रहेगी दूर।हम सब लोग जानते हैं जो बच्चे फुटपाथ पर दिन रात बिताते हैं उनके पास खाने के लिए भी ज्यादा पैसे नहीं होते तो आप ही समझिए वह लोग इस इस भरी धूप से बचने के लिए चप्पल का इंतजाम कैसे कर पाएंगे।चप्पल देख कर हम उनके पैरों को जलने से ही नहीं बल्कि उनको बीमार होने से भी बचा रहे हैं क्योंकि आप भी जानते ही है की कुछ-कुछ बैक्टीरिया और कीटाणु हमारे पैरों के द्वारा भी हमारे शरीर में घुसने की कोशिश करते हैं और अगर वह इस प्रयास में सफल रहे तो उन बच्चों का बीमार पड़ना निश्चित ही है। इसलिए हम उन निर्धन और जरूरतमंद व्यक्तियों को चप्पल भेंट करके उनको गर्मी और बीमारी से बचाना चाहते हैं । इस अवसर पर संस्था के सदस्य हेमंत रावल, भानुप्रिया बैरागी, सुनील नागदा, सत्यनारायण रावत, हेमलता नागदा, व राकेश माली उपस्थित रहे।