नीमच। शहर में पोस्ता की आड़े में काले धंधे करने वाला कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी पिछले 19 माह से जेल की सलाखो में बंद है। वही बाबू सिंधी का भतिजा रोहित उर्फ सन्नी सबनानी मंदसौर जिले में राशन माफिया के नाम से सुर्खियो में बना हुआ है। वर्ष 2022 में सन्नी सबनानी को पीडीएस राशन की खरीद फरोख्त करते रंगे हाथो पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद हाल ही में 1 सप्ताह पहले पुलिस ने सन्नी सबनानी के मंदसौर की पारख कॉलोनी स्थित घर पर दबिश देकर क्विंटलो पीडीएस चावल और गेहूं को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। वही बताया जा रहा है कि इस राशन माफियागिरी के खेल में मुंदेड़ी का हारू नेता सुनील जैन भी शामिल है। सुनील जैन ने बिते पंचायत चुनाव में ताला चाबी के निशान पर उम्मीदवारी जताई थी, लेकिन सुनील जैन की करतूतो और दो नम्बर के कारोबार के चलते हार का मुंह देखना पड़ा था। अब चुनाव में खर्च हुए लाखो रूपये की वसूली करने के लिए कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी के भतिजे रोहित उर्फ सन्नी सबनानी से हाथ मिलाया और तब से लेकर आज तक दोनो काले कारोबार के संगसाथी बने हुए है। सन्नी और सुनील की जोड़ी गरीबो के हक का राशन को डकारने में कोई कसर नही छोड़ रही है। बताया जा रहा है कि पिपलियामंडी से कुछ दुरी पर गुड़भेली रोड़ पर एक्सीस बैंक के ठीक सामने एक आलिशान गोदाम सुनील जैन ने बना रखा है। जिसे रिशभ ट्रेडर्स फर्म के नाम से संचालित किया जा रहा है और इसी गोदाम पर रोजाना लोडिंग वाहनो से क्विंटलो से पीडीएस राशन मंगवाया जाता है और शाम ढलते ही ट्रेलर भरकर रवाना कर दिया जाता है। पुलिस भी इस पुरे मामले में आंख मुंद कर बैठी है।
इनका कहना
पीडीएस राशन की कालाबाजारी के मामले में जब पिपलियामंडी पुलिस थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव से बात करना चाही तो उन्होने बात सुनकर फोन काट दिया।