नीमच। ज्ञात हो कि वर्तमान में बघाना अंडर ब्रिज मार्ग का कार्य प्रगति पर है जिसके लिए बघाना निवासियो को डायर्वड रोड़ बघाना रेलवे फाटक का सहारा लेना पड़ रहा है। बता दे कि बघाना रेलवे फाटक से पल पल में गुजरने वाली ट्रेनो के कारण 24 घंटे में कम सें 30 बार फाटक बंद होती है। तकरीबन हर रोज 8 घंटे से अधिक फाटक बंद रहती है। जिसके कारण वहां भीड़ एकत्रित होने के कारण जाम के हालात उतपन्न हो जाते है।
आज ही की घटना है जब इसी बघाना के डायर्वड मार्ग पर एसपी की दस्तक हुई। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर पाया कि मौके पर बघाना पुलिस का ध्यान नही है। एकत्रित भीड़ को यातापुलिस नियंत्रित कर रही है। यातायात पुलिस ने सुविधानुसार स्टॉपर भी लगाए है। जिसके कारण एसपी के अकासमक निरीक्षण ने यातायात पुलिस की पीठ थपथपाई। हांलाकि इस मौके पर बघाना जीआईपी और आपीएफ का अमला नही दिखने पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर की एवं बघाना पुलिस को भी निर्देष दिए की रेवले से आने जाने के समय पर दो पुलिस जवान फाटक के दोनो तरफ तैनात रखे।
एसपी के निर्देष के संबंध में जब बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान ने चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कल बात करेंगे और चर्चा के समय फोन काट दिया।